फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नशा मुक्ति अभियान के तहत निकाली रैली

Fri, 07 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 जगतजीत इंटर कॉलेज से साइकिल रैली निकालते विद्यार्थी।
विज्ञापन
कटरा। जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने स्वस्थ शरीर को सफलता की आधारशिला बताया। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को गंभीर समस्या कहा। उन्होंने बताया कि तंबाकू, शराब जैसे मादक पदार्थ स्वास्थ्य, परिवार व समाज को हानि पहुंचाते हैं। नशे से मुक्ति आज की सामाजिक आवश्यकता है। यह मानव जीवन का शत्रु है, जो प्रतिभा और खुशियों को नष्ट करता है। साइकिल रैली ने इकौना नगर का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। रैली में हर घर से नशा भगाएं, देश का भविष्य हैं युवा जैसे नारे गूंजे। राजेश कुमार दुबे, शैलेंद्र कुमार और हनुमान प्रसाद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें