फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अधिवक्ताओं ने जाम किया जमुनहा-बहराइच मार्ग

Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। बैनामा के निजीकरण और राजस्व न्यायालयों में अधिवक्ताओं की भूमिका समाप्त करने के कथित आदेश के विरोध में शुक्रवार को न्यू मॉडर्न बार एसोसिएशन तहसील जमुनहा के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील के सामने जमुनहा-बहराइच मार्ग जाम कर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। अधिवक्ताओं ने केवल एंबुलेंस को रास्ता दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम रवेंद्र कुमार ने अधिवक्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष सत्य नारायण यादव ने कहा कि शासन के बैनामा निजीकरण और राजस्व न्यायालयों में वकीलों की भूमिका समाप्त करने संबंधी आदेश के विरोध में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्य और राजस्व न्यायालयों का विरोध कर रहे हैं। महामंत्री जितेंद्र कुमार भारती ने बताया कि राज्यपाल से आदेश वापस लेने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मांगों पर निर्णय न होने से सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान मल्हीपुर पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, पूर्व महामंत्री हरीश कुमार यादव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें