इकौना। तहसील संघ सभागार में बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बृजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ने अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदयराज पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा, बार व बेंच के संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। महामंत्री राजेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता साथियों के भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, ग्राम न्यायालय इकौना के न्यायाधिकारी अमर सिंह, एसडीएम पीयूष जायसवाल, शासकीय अधिवक्ता राजस्व श्रवण कुमार द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अरुणेंद्र कांत सिंह, पूर्व अध्यक्ष उदयराज त्रिपाठी, रामकुमार शुक्ला, पटेश्वरी प्रसाद मिश्र व रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।