फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 तक जमा होगा प्रवेश का आवेदन

Wed, 04 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रम विभाग ने श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन किया है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए 15 फरवरी तक आवेदन जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त संतपाल ने बताया कि गोंडा जिले के ग्राम सिसवा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें कक्षा छह में कुल 160 सीट (80 बालक तथा 80 बालिकाएं) तथा कक्षा नौ में कुल 61 सीट (31 बालक व 30 बालिकाएं) है। इसके लिए ऑफलाइन तथा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों का जन्म एक मई 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 के बाद नहीं होना चाहिए। वहीं, कक्षा नौ में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों का जन्म एक मई 2011 से पहले और 31 जुलाई 2013 के बाद नहीं होना चाहिए। साथ ही निराश्रित व कोविड 19 से प्रभावित अभ्यर्थी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय तथा निर्माण श्रमिक श्रम कार्यालय से आवेदन ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें