फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककंधू में एडीएम ने कराई क्रॉप कटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रवी के मौसम में किसानों को चाहिए कि वह उन्नति प्रजाति के बीजों का ही चयन करें। मृदा परीक्षण कराकर आवश्यकता अनुरूप उर्वरकों का प्रयोग करें। जितना संभव हो सके किसान रासायनिक के स्थान पर जैविक उर्वरक व वर्मी कंपोस्ट आदि का ही प्रयोग करें। इससे पैदावार बेहतर होगी व किसानों को अतिरिक्त आय भी होगी।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को गिलौला के ककंधू गांव में धान की क्रॉप कटिंग कराने पहुंचे अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने कही। एडीएम फसल उत्पादन का जायजा लेने के लिये ककंधू पहुंचे थे। जहां उन्होंने गांव निवासी किसान अनिल कुमार, उग्रसेन सिंह, राजेंद्र प्रसाद व हक्का राम के खेत में जाकर अपने सामने ही धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई।
इसके बाद उन्होंने धान की मड़ाई कराकर उसकी तौल भी कराई। इस दौरान उन्होंने किसानों को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्र पर ही धान बेचने की सलाह दी, जिससे किसानों को फसल का सही मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील भी की। इस दौरान उनके साथ अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रवीण चौधरी, एग्री कल्चर बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक अमित शुक्ला, राजस्व निरीक्षक राम धीरज तिवारी सहित लेखपाल व काफी संख्या में गांव के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें