फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक दाम पर बेची शराब तो होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्योहारी सीजन के बीच जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की। इसमें उन्होंने शराब कारोबारियों को ओवररेटिंग न करने की हिदायत दी। साथ ही लोगों से अपील की कि अवैध स्थानों पर बिकने वाली शराब का सेवन न करें और तुरंत सूचित भी करें।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के बनाने व बिक्री का कारोबार बढ़ जाता है। ऐसे में लोग को लाइसेंस प्राप्त दुकानों से सीलबंद ही शराब की बोतल खरीदें। अवैध तरीके से बिकने वाली शराब में मिथाइल अल्कोहल की मात्रा होती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी जाने व मृत्यु भी होने का खतरा बना रहता ह

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई दुकानदार अधिक दाम पर शराब की बिक्री करता है या मिलावटी शराब बेंचने तथा अवैध मादक पदार्थों की बिकी करता है, तो तत्काल इसकी सूचना टोल-फ्री नम्बर-14405 तथा 9454466019 पर दें। सूचना देने वाली की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसी तरह से होटल या विभिन्न समारोहों में बिना ऑकेजनल बॉर अनुज्ञापन के मदिरा पान करना व कराना भी गैरकानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें