श्रावस्ती। श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों का नवीनीकरण किया जा रहा है। सहायक श्रमायुक्त संतपाल ने बताया कि जिन श्रमिकों का पंजीकरण कार्ड बना है, लेकिन उसका नवीनीकरण चार वर्ष या उससे अधिक समय से नहीं कराया गया, उनको 15 अक्तूबर तक कार्ड का नवीनीकरण कराना है। श्रमिक अपने कार्ड को विभाग के पोर्टल से या जन सुविधा केंद्र के माध्यम से नवीनीकृत करा सकते हैं।