फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: योजना का लाभ दिलाने के लिए रुपये मांगने का आरोप

Mon, 24 Apr 2023 05:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बीसीपीएम के खिलाफ की शिकायत, जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। सीएचसी मल्हीपुर में तैनात बीसीपीएम पर जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। साथ ही रुपये न देने पर बीसीपीएम पर उसके कागजात फेंकने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को दिये शिकायती पत्र में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना निवासी सोहन लाल यादव ने कहा है कि 28 मार्च को उसने अपनी बहू को प्रसव कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया था। जहां से बाद में उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया था। तब पीड़ित ने सीएचसी मल्हीपुर में तैनात बीसीपीएम रिजवाना को जननी सुरक्षा योजना के तहत फार्म भरकर जमा करने के लिए दिया था।
विज्ञापन

इसके बदले में आरोप है कि बीसीपीएम रिजवाना ने पीड़ित से दो हजार रुपये मांगा। रुपये न देने पर पीड़ित का कागजात बीसीपीएम ने फेंक दिया था। पीड़ित को आरोप है कि बीसीपीएम पूर्व में सीएचसी अधीक्षक के समय में मल्हीपुर मे तैनात थी। जिनके ऊपर सरकारी धन का गमन का आरोप लगा था।
विज्ञापन

इसकी जांच में पुष्टि के बाद डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने उसको सीएचसी से हटाकर पहले मुख्यालय भिनगा बाद में सीएचसी हरिहरपुररानी में तैनात किया था। बाद में रिजवाना उच्चाधिकारियों से मिलीभगत कर दोबारा अपना स्थानांतरण सीएचसी मल्हीपुर में करवा लिया। ऐसे में पीड़ित ने डीएम से हस्तक्षेप कर आरोपी बीसीपीएम की जांच कराने व उस पर कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एसपी तिवारी ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें