फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 24 Apr 2023 05:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो- 07,08
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। तहसील अधिवक्ता संघ इकौना के नवनिर्वाचित सदस्यों का सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती विधायक मौजूद रहे।
इकौना तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ता संघ इकौना के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि अधिवक्ता समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। आजादी से लेकर अब तक समाज व देश के हितों के लिए अधिवक्ता समाज संघर्षरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय इकौना के न्यायिक अधिकारी देवर्षि ऋषि देव ने कहा कि बार बेंच के परस्पर सहयोग से वादकारी को सुगमता से न्याय मिल सकता है। कार्यक्रम को माॅडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला, महामंत्री राजेंद्र पांडे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, उपजिलाधिकारी इकौना रोहित यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान तहसील इकौना के अधिवक्ता उदयराज त्रिपाठी, श्रीप्रकाश पांडे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंसराज शुक्ला, महामंत्री संजय सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें