फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। ग्राम पंचायत लखना निवासी राकेश (24) को शनिवार रात लक्ष्मणनगर-गिलौला मार्ग पर खैराकला के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राकेश शनिवार शाम बाइक से धान कुटवाने के लिए परसिया कॉलोनी गए थे। धान कुटवाकर वह घर लौट रहे थे। खैराकला के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि राकेश पांच भाइयों में सबसे छोटे थे, एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती हैं। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें