फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में एक युवक मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। वहीं, इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी संतोषजनक कही जा सकती है। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में इकौना की ग्राम पंचायत भगवानपुर बनकट के मजरा दक्षिणपुरवा निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं छह लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार का दिन राहत भरा रहा। जारी की गई रिपोर्ट में संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही। जांच रिपोर्ट में इकौना की ग्राम पंचायत भगवानपुर बनकट के मजरा दक्षिणपुरवा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला, जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिले के छह लोग कोरोना से स्वस्थ हो गए। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय सावधान है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें