फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: युवती के घर में घुसा युवक, ग्रामीणों बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/मल्हीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के वीरगंज बाजार निवासी सफीउल्ला सोमवार की रात एक युवती को अकेला पाकर उसके घर में घुस गया। कुछ ग्रामीणों ने युवक को घर से निकलता देख लिया और उसे पकड़कर दरवाजे से बांध कर पीटा। सूचना पर आई पुलिस युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन



वीरगंज बाजार निवासी कुछ ग्रामीण चोरी की आशंका में पहरा दे रहे थे। इस दौरान एक घर से युवक को निकलते देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी करने पर युवक ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। इस पर भड़के ग्रामीणों ने सफीउल्ला को दरवाजे से बांध दिया और गृह स्वामी को इसकी सूचना दी।

सीओ भिनगा सतीश शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने चोर समझ कर युवक को पुलिस को सौंपा था। जांच के दौरान युवक द्वारा महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करना पाया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें