फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बर्मा के अनुयायियों ने की पूजा-अर्चना

Wed, 08 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तपोस्थली में पूजा करते अनुयायी। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। बर्मा के अनुयायियों का 30 सदस्यीय दल सोमवार को तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु लिंकारासारा के नेतृत्व में गंधकुटी पर अपने रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु लिंकारासारा ने कहा कि भगवान बुद्ध अहिंसा को मानते थे। उन्होंने जीव-जंतुओं की रक्षा करने के लिए वर्षावास पूजा की विधि बताई, ताकि वर्षावास के दौरान भिक्षु विचरण न करें और उनके पैरों के नीचे आकर बरसाती जीवों को प्राण न गंवाना पड़े। सभा के बाद अनुयायियों ने विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान तपोस्थली बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि के जयघोष से गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें