फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दवा लेने सीएचसी मल्हीपुर आई महिला से टप्पेबाजी

Fri, 28 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दवा कराने सीएचसी मल्हीपुर आई महिला से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मल्हीपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मल्हीपुर के वीरगंज बाजार निवासी सीता देवी (55) पत्नी बृजलाल ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह दवा लेने के लिए सीएचसी मल्हीपुर आई थीं। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उनसे बातचीत की और उनका परचा बनवा दिया। इसके बाद उसने जांच जल्द करवा देने का भी आश्वासन दिया। कुछ देर बाद युवक ने उन्हें चाय लाकर दी और कहा कि जांच होनी है, इसलिए सारे जेवर उतार दीजिए। इसके बाद सीता देवी ने हाथों में पहनी चांदी की छह चूड़ियां, एक जोड़ी पायल व 50 रुपये निकाल कर युवक को दे दिए। थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गईं और युवक उनके जेवर लेकर भाग गया। होश आने पर सीता देवी ने मौजूद लोगों को आपबीती बताई। इसके बाद सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें