फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: किशोर ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 10 Nov 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका के साथ 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका के लहूलुहान होने पर आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया। पीड़िता को सीएचसी ले जाया गया। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



इकौना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत निवासी महिला कुछ दिन पहले अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ मायके गई थी, कुछ दिन से बेटी के साथ वहीं रह रही हैं। शनिवार शाम उनकी आठ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। शाम लगभग छह बजे गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर बालिका के पास पहुंचा और उसे फुसलाकर खेत का ओर ले गया। वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी लहूलुहान हालत में बालिका को खेत में ही छोड़कर भाग गया। बालिका किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। बेटी की बात सुन मां चीख पड़ी और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बालिका को सीएचसी पहुंचाया और आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ भरत पासवान ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें