फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: देश-विदेश के अनुयायियों ने किए दर्शन-पूजन

Tue, 10 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में रविवार को देश-विदेश से आए 70 अनुयायियों के दल ने गंध कुटी में दर्शन-पूजन किया। दल में वियतनाम, अमेरिका, यूके, थाईलैंड और सिंगापुर के अनुयायी शामिल रहे। सभी ने संजय और आचार्य राम प्रताप यादव के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से पूजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में आचार्य राम प्रताप ने वर्षावास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्षावास में भिक्षु तीन माह तक एक ही स्थान पर रहकर ध्यान-साधना और पूजन करते हैं। इस दौरान वे विचरण नहीं करते, ताकि वर्षा ऋतु में जन्म लेने वाले छोटे जीवों को नुकसान न पहुंचे। भिक्षु इस अवधि में बुद्ध के करुणा, शील और त्याग के सिद्धांतों का पालन करते हुए लोगों की भलाई और तपस्या में समय बिताते हैं।

इसके बाद अनुयायियों ने विपश्यना ध्यान केंद्र श्रावस्ती में ध्यान किया। उन्होंने शिवली स्तूप, सभा मंडप, सूर्यकुंड, पूर्वा, कच्ची कुटी और पक्की कुटी सहित ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें