फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हुई गोहत्या के मामले में वांछित आरोपी फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था जिसे सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से आरोपी को जेल भेज भेजा गया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हुई गोहत्या हुई थी। के मामले में वांछित आरोपी बहाल पुत्र इद्दू निवासी बंठिहवा फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा बहाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर का सहारा लिया जा रहा था। सोमवार रात प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ घेराबंदी कर उसे भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित भयापुरवा गांव से पूर्व जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसे मंगलवार को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से आरोपी को जेल भेज भेजा गया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे बताते हैं कि बहाल पुत्र इद्दू निवासी बंठिहवा गोहत्या का आरोपी था। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी अरविंद कुमार मौर्या की ओर से पच्चीस हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें