फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

Thu, 12 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरपुर। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महदेइया में चल रहे पांच दिवसीय गणेश-लक्ष्मी पूजा समारोह का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रवाचक कौशलेंद्र दास ने भजन और प्रवचन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाए गए।
विज्ञापन


कथा के दौरान कौशलेंद्र दास महाराज ने ब्राह्मणों के प्रमुख गुणों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने उद्धव-गोपियों के संवाद, द्रौपदी चीर हरण प्रसंग और सीताराम नाम जाप का वर्णन किया। साथ ही कथा श्रवण और भजन सुनने के लाभ भी बताए।

विसर्जन शोभायात्रा लक्ष्मी-गणेश मंदिर से शुरू होकर महदेइया और मिश्री पुरवा गांव से गुजरी। इसके बाद पोखरे में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के लिए नवीन मॉडर्न थाने के पुलिसकर्मी तैनात रहे। शोभायात्रा में रामयज्ञ अवस्थी, प्रवेश अवस्थी, विनोद मिश्रा, राजबहादुर मिश्रा, सतनाम मिश्रा, दीपक मिश्रा, अजय पांडेय और पेशकार मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें