श्रावस्ती। यातायात माह के तहत यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने मल्हीपुर क्षेत्र के वीरपुर चौराहे पर चौपाल लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग कर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए गए।
विज्ञापन
मोहम्मद शमीम ने वाहन चालकों से गति नियंत्रित रखने और सड़क संकेतकों का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही छोटे रास्तों से हाईवे और फोरलेन पर चढ़ते समय रुककर दोनों ओर देखने के बाद ही आगे बढ़ने के लिए कहा।