फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंदिर के अंदर से बनाया रास्ता, नहीं हो रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। महरू गांव स्थित दुर्गा मंदिर की दीवार तोड़कर सेवानिवृत्त लेखपाल ने रास्ता बनवा लिया है। इसकी लगातार शिकायतों के बावजूद सेवानिवृत्त लेखपाल के प्रभाव में पुलिस और तहसील प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिकायत में जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम महरू मुर्तिहा के मजरा महरू के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राम मनोहर, जो कि सेवानिवृत्त लेखपाल हैं। 24 जनवरी को अपने घर के पास स्थित दुर्गा मंदिर की दीवार तोड़कर रास्ता बना लिया। अब वह गेट लगाने की तैयारी में हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत हरदत्त नगर गिरंट में आयोजित थाना दिवस और तहसील दिवस में कई बार की। लेकिन पूर्व लेखपाल के प्रभाव में पुलिस और राजस्व कर्मी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसलिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में साबित राम, छोटू, कृपा, राधिका, प्रहलाद, संगम, आशाराम, छांगुर, अशोक कुमार, बच्छराज, सनेही, रामसागर, रामदीन यादव, अनुज, श्यामता प्रसाद, सियाराम, सर्वजीत, पवन कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें