फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा में बनेगा सदर मालखाना, शुरू हुई कवायद

विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट के पीछे पुलिस मालखाना निर्माण के लिए मिट्टी की जांच करते कर्मी। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में आपराधिक मामलों में बरामद सामान और माल अब थानों में नहीं, बल्कि मुख्यालय भिनगा में संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट और विकास भवन के बीच खाली भूमि पर सदर मालखाना का निर्माण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अब तक जिले में होने वाली हत्या, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में प्रयुक्त उपकरणों, असलहों, अवशेषों, बिसरे और माल मुकदमाती को थानों में ही सुरक्षित किया जाता था। इससे उचित देखभाल के अभाव में कई बार ये साक्ष्य न्यायालय में पेश करने से पहले खराब हो जाते थे। इसके अलावा, न्यायालयों में पत्राचार के बाद भी कई बार ये माल समय से अदालत तक नहीं पहुंच पाते थे। इस समस्या के समाधान के लिए अब कलेक्ट्रेट और विकास भवन के बीच स्थित खाली भूमि पर सदर मालखाना का निर्माण किया जाएगा।
बृहस्पतिवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। चिह्नित भूमि पर भवन निर्माण से पहले मिट्टी की जांच के लिए नामित संस्था द्वारा नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। यदि जांच में सकारात्मक रिपोर्ट आती है, तो सदर मालखाना का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें