फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: होली खेलने के बाद नहर में नहाने गया युवक डूबा, मौत

Fri, 14 Mar 2025 08:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती के कटरा में होली खेलने के बाद नहर में नहाने गया युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना से गांव में मातम फैल गया।
विज्ञापन
युवक की मौत से गांव में मचा कोहराम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसियापुर के मजरा कटही में शुक्रवार होली की खुशियां कफूर हो गई। होली खेलने के बाद नहर में नहाने गए गांव निवासी एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम फैल गया है।

विज्ञापन


नवीन मॉडर्न थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम दासियापुर के मजरा कटही में शुक्रवार को होली पर खूब हुड़दंग हुआ। ग्रामीण हंसी खुशी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। ग्रामीणों की यह खुशी शाम होते होते मातम में बदल गई। होली खेलने के बाद गांव के कई बच्चे नहर में नहाने चले गए। इस दौरान उनके साथ गांव निवासी सूर्यभान (22) पुत्र ननके भी गया था।

नहर में नहाते समय सूर्यभान अचानक डूबने लगा। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। साथ में मौजूद बच्चे जब तक गांव आकर लोगों को इसकी जानकारी देते व ग्रामीण मौके पर पहुंचकर सूर्यभान को बचाने का प्रयास करते। उसकी नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टर्माम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम फैल गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें