फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गणपति बप्पा को दी भावभीनी विदाई

Thu, 24 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए कार में लेकर जाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। जिले में बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकालकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी के घाटों और तालाबों में विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

भिनगा नगर में बुधवार देर शाम गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकली। श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। वहीं, इकौना के शास्त्री नगर, आजाद नगर और कबीर नगर में 10 दिन तक पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद यात्रा अंधरपुरवा स्थित राप्ती नदी घाट पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने सजल नेत्रों से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर जितेंद्र कंठरा, संजय सोनी, कोमल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, रोहित चौधरी, विवेक सोनी, रमन कश्यप, राहुल कश्यप, विवेक शुक्ला, कन्हैया कसौंधन आदि मौजूद रहे।
एसएसबी परिसर में हुआ भंडारा
एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने मंदिर प्रांगण में गणेश पूजा कराई। पूजा के बाद भंडारा हुआ, जिसमें अधिकारियों समेत अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रेरणा शर्मा, ललेंद्र रत्नाकर, पीयूष सिन्हा, गोबर्धन पुजारी समेत अन्य मौजूद रहे।

गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए कार में लेकर जाते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें