फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मानदेय और पोषण ट्रैकर को लेकर प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।-
विज्ञापन
तुलसीपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर निशांत उपाध्याय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष माया जायसवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का न्यूनतम मानदेय 26 हजार रुपये करने की मांग की। कहा कि मांग पूरी होने तक पीएलआई की धनराशि को मानदेय में शामिल कर भुगतान किया जाए। जिला मंत्री किरन वर्मा ने पोषण ट्रैकर को जीपीएस आधारित किए जाने से आ रही दिक्कतों का हवाला देते हुए इसे पूर्व की तरह बिना जीपीएस संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पोषण व बाल विकास योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर कुशमलता, आराधना त्रिवेदी, सोनी, शायरा बानो, पानकली वर्मा समेत अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें