फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या में बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर : डॉ. वेदांती

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। सत्रह नवंबर को न्यायालय का फैसला आने के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी मार्ग प्रशस्त हो गए है। यह बातें शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहीं।
विज्ञापन

गिलौला के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में श्रीराम कथा चल रही है। इसमें आए श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में बहुत जल्द ही श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए सभी मार्ग प्रशस्त हो चुके हैं। मंदिर निर्माण की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा की हिंदुओं की आस्था का सम्मान करते हुए सर्वोच्च न्यायालय से श्रीराम मंदिर के पक्ष में आदेश आएगा। 17 नवंबर के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि सभी राम भक्त अयोध्या कूच करने की तैयारी करें।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेले में सरयू स्नान के साथ भगवान की पूजा अर्चना कर मंदिर निर्माण की कामना करें। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त विवादित स्थल का समाधान करने का बीड़ा उठाया है।
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35 ए खत्म करके उन्होंने देश की जनता को विश्वास दिलाया है। अब श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें