फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और प्रज्ञा से ही संभव है सुखद जीवन : भंवरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को म्यांमार से आए 30 अनुयायियों का दल पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के साथ जेतवन परिसर में पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


सभा में भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि मनुष्य के लिए श्रद्धा सबसे बड़ा धन है। स्वयं के धर्माभ्यास से अर्जित धर्म ही सुखदायक होता है। सत्य का रस सभी रसों में श्रेष्ठ है और प्रज्ञामय जीवन सर्वोत्तम है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के बिना धर्माभ्यास संभव नहीं है। श्रद्धावान व्यक्ति अपने विश्वास के बल पर भवसागर पार कर सकता है। अप्रमाद में स्थित रहकर मनुष्य सुखद जीवन जी सकता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने पुरुषार्थ से दुखों का अंत कर सकता है और प्रज्ञा से चित्त को शुद्ध कर सकता है। निर्वाण की प्राप्ति के लिए त्रिरत्नों की शरण लेनी चाहिए। समृद्धि के लिए सही दिशा में कठोर परिश्रम और यश के लिए सत्यनिष्ठा व मित्रता का महत्व भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें