फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नशे में धुत वाचर ने लकड़ी खरीद कर लौट रहे युवक को पीटा

Fri, 26 Sep 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र में लकड़ी खरीदकर लौट रहे बादशाह गुप्ता को वाचर ने नशे में पीटा और पांच हजार रुपये वसूले। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है और घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
लकड़ी खरीदकर लौट रहे युवक को पीटता वाचर। - संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरंट बाजार। हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र से लकड़ी खरीद कर बाइक से घर लौट रहे युवक को रोकर वाचर ने लाठियों से पीटा। यही नहीं, आरोप है कि वाचर नशे में धुत था और उसने पांच हजार रुपये की वसूली भी की।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत इमलिया करनपुर निवासी बादशाह गुप्ता ने बताया कि उनके घर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनता है। बुधवार को वह लकड़ी खरीदने केवटनपुरवा गए थे। वहां से लकड़ी खरीदने के बाद घर लौट रहे थे। हरिहरपुर गांव के पास उन्हें वाचर अयोध्या प्रसाद ने रोक लिया।

यह बताने पर कि उन्होंने लकड़ी खरीदी है, फिर भी नशे में धुत वाचर उन्हें डंडे से पीटने लगे। वाचर ने मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेजवाने की धमकी दी और पांच हजार रुपये मांगे। जब उन्होंने रुपये नकद न होने की बात कही, तो फिर पीटने लगे।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने घर पर फोन कर रुपये मंगवाकर उन्हें दिए और अपनी जान बचाई। बादशाह ने बताया कि हरदत्त नगर गिरंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें