फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर गड्ढे से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जर्जर सिसवा भंगहा मार्ग का कोई पुरसाहाल नहीं है। वहीं हरिहरपुररानी पीएचसी के पास मार्ग पर गड्ढे से हादसे की आशंका बनी हुई है। जिसे जानकर भी विभागीय अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


फोरलेन स्थित सिसवा से हरिहरपुर, भंगहा व मधवापुर घाट होते हुए मल्हीपुर जाने वाला मार्ग जगह-जगह जर्जर है। खस्ताहाल मार्ग होने के कारण जहां इस पर वाहन चालक जाने से कतरा रहे हैं।

लोगों को आवागमन के लिए निजी अथवा डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस मार्ग पर हरिहरपुर से लेकर बनघुसरा मोड़ तक, बनघुसरा मोड़ से भंगहा मोड़ तक व भंगहा से मधवापुर घाट तक तमाम गड्ढे लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी के निकट ह्यूम पाइप टूटने के कारण पुलिया के पास सड़क में होल हो गया है। जिसकी मरम्मत न होने के कारण जहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं मवेशी भी इसमें गिरकर जख्मी हो सकते हैं।

ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है। मगर अधिकारी आपदा राहत कोष में बजट मिलने के बाद मार्ग की मरम्मत कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन को विवश हैं। इस बारे में एडीएम योगानंद पांडेय बताते हैं कि यदि मार्ग पर कहीं गड्ढा है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें