फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। कठौतिया गांव के दक्षिण स्थित एक गन्ने के खेत में बुधवार की सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। प्रधान की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर के मजरा कठौतिया निवासी खोजराम पुत्र संतराम का खेत गांव के दक्षिण में पड़ता है।

खोजराम ने खेत में गन्ने की फसल लगा रखी है। बुधवार की सुबह खोजराम के परिवार के बच्चे मवेशियों का चारा लेने खेत गए थे। इस दौरान उन्हें खेत में चकमार्ग से करीब दस मीटर अंदर एक महिला का शव पड़ा दिखा।

इस पर वापस घर पहुंचे बच्चों ने जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों की सूचना के बाद प्रधान ने इसकी सूचना सोनवा थाना व लक्ष्मननगर चौकी पुलिस को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। आसपास छानबीन के दौरान पुलिस को वहां से एक झोला व शाल भी मिली।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद एएसपी पीराम, सीओ रोहित यादव व थानाध्यक्ष सोनवा मनोज कुमार पांडेय ने चौकी प्रभारी शंभूनाथ उपाध्याय के साथ मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया पर अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें