फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
योग के लिए प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सहित सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा कार्यक्रम
श्रावस्ती। विश्व योग दिवस को मनाने के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट सहित सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर 21 जून को योग कराने की तैयारी की जा चुकी है। वहीं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सहित अन्य संस्थाओं की ओर से भी इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विश्व योग दिवस के लिए डीएम दीपक मीणा की ओर से बीएसए दीपिका चतुर्वेदी को कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार सहित स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर 21 जून को सुबह सात बजे से योग कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से मल्हीपुर व गिलौला सहित भंगहा में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट के लोगों ने स्थानीय निवासियों से संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की। वहीं प्रशासन की ओर से बैठकों का आयोजन कर जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, खंड शिक्षाधिकारियों सहित सभी विभागाध्यक्षों को व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स में -
योग से निरोग रहता शरीर
निरंकार तिवारी कहते हैं कि योग को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रुप से अपनाना चाहिए। इससे जहां शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं शरीर को शक्ति व स्फूर्ति मिलती है। योग शिक्षिका अर्चना कहती हैं कि योग वह प्रक्रिया है जिसे निरंतर अपनाया जाना चाहिए। योग के फायदों को आज पूरी दुनिया जान चुकी है। 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। सोनू गुप्ता कहते हैं कि सभी के लिये योग बहुत ही जरूरी है। हर्षित गुप्ता कहते हैं कि योग, ध्यान से मन व मस्तिष्क को नई चेतना व स्फूर्ति मिलती है। रेनू गुप्ता कहती हैं कि योग मस्तिष्क और शरीर की एकता को संगठित करता है। शगुन बाजपेई कहती हैं कि जीवनशैली को बदलने और चेतना को उत्पन्न करने के लिए योग जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें