फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग विवाहिता पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालीजनों पर दहेज के लिए पीटने का आरोप
विज्ञापन

लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। दूबकला निवासी एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने शुक्रवार को सोनवा पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम दूबकला निवासी ननकन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पति अशोक, जेठ अरविंद, जेठानी सोनी व ससुर मालिकराम उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली थी। न्यायालय में सुलह के बाद वह कुछ माह पूर्व ही ससुराल में रहने आई थी। मंगलवार रात उसको पति, जेठ जेठानी व ससुर ने फिर से मारा पीटा और कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार देर रात पहुंचे पिता बुद्धिसागर ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस को देख ससुरालीजन रात में ही भाग गए। इसके बाद ननकन पिता के साथ मायके चली आई। शुक्रवार को सोनवा थाने पहुंच कर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। ननकन ने पति अशोक, जेठ अरविंद, जेठानी सोनी व ससुर मालिकराम पर दहेज के लिए मारने पीटने व जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा इंतखाब आलम बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें