फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 लीटर शराब बरामद, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। फूलपुर व बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद शासन पूरी तरह से गंभीर हो गया है। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला पुलिस ने शनिवार रात अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 90 लीटर शराब व भारी मात्रा में लहन बरामद की। महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिले में कच्ची शराब बनाने का धंधा धड़ल्ले से जारी है। इसमें ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर, जंगल से सटे गांव में रहने वाले लोग व नेपाल सीमा और कछार में बसे गांवों के लोगों सहित अनुसूचित जाति, जनजाति व घुमंतू जाति के लोग शामिल हैं। ये लोग निजी उपयोग व बिक्री के लिए कच्ची शराब बनाते हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी आबकारी विभाग सहित स्थानीय पुलिस को नहीं है। बावजूद इसके कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। ऐसे में जब फूलपुर व बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई तो प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया।
अपर मुख्य सचिव संजय आर भुसरेड्डी के निर्देश पर पुलिस व आबकारी टीम ने कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने देशी शराब की फुटकर बिक्री की दुकानों से सैंपल भी लिए जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम भिनगा प्रमेंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस, उप निरीक्षक कोतवाली भिनगा अरबिंद मिश्र की टीम ने ग्राम बड़की गांधी गांव में छापा मारा जहां से टीम ने गांव निवासिनी निशा पत्नी जगदीश निषाद को 20 लीटर कच्ची शराब व 100 किलोग्राम लहन के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 एवं इकौना पुलिस ने सेमगढ़ा में छापा मारकर अयोध्या प्रसाद पुत्र मिलन निवासी सेमगढ़ा पश्चिम टोला को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही सिरसिया पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विशुनापुर पड़वलिया निवासी ननके पुत्र सुंदर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
भिनगा पुलिस ने नौसहरा निवासी सूर्यलाल पुत्र चंचल को 10 लीटर कच्ची शराब व एक क्विंटल लहन के साथ गिरफ्तार किया। सोनवा पुलिस ने ककंधू निवासी वृक्षराज पुत्र जगदीश को 10 लीटर कच्ची शराब व 50 लीटर लहन, गिलौला पुलिस ने पठानपुरवा निवासी यूनिस पुत्र पुत्तन को 10 लीटर कच्ची शराब, इकौना पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब व एक क्विंटल लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। साथ ही शराब सहित आरोपियों को स्थानीय थाने लाया गया जहां उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें