फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अभियान में 85 मदरसे सील, 12 ध्वस्त कराए गए

Sat, 10 May 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेसीबी से ध्वस्त करया गया सरकारी भूमि पर बना ईदगाह। 
विज्ञापन

विज्ञापन
शांति स्वरूप पांडेय
श्रावस्ती। शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों व सार्वजनिक भूमि पर बने इबादतगाहों, ईदगाह तथा मजारों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। इससे अतिक्रमण कारियों में हड़कंप है।
जिले में विगत वर्ष कराई गई जांच में कुल 297 मदरसे संचालित मिले थे। इनमें से 105 मान्यता प्राप्त व 192 मदरसे बगैर मान्यता संचालित मिले थे। शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी गई थी। विगत माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बगैर मान्यता संचालित मदरसों को सील करने व सरकारी भूमि पर बने मदरसों, मस्जिदों, ईदगाहों व मजारों को ध्वस्त कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने एसडीएम भिनगा, इकौना व जमुनहा के नेतृत्व में बीईओ व सीओ की अलग अलग तीन टीमें गठित करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अप्रैल से शुरू हुई कार्रवाई में अब तक जिले में 85 मदरसों को सील किया गया। वहीं सार्वजनिक भूमि पर बने 12 मदरसों को ध्वस्त कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि पर बनी एक मस्जिद, चार मजार व दो ईदगाह पर बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक भूमि खाली कराई गई। अभियान के दौरान डीएम ने मदरसों में शिक्षणरत छात्रों को नजदीकी परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए संबंधित बीईओ को निर्देशित किया।
(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें