गिलौला पुलिस की ओर से बहराइच बार्डर के निकट लगाया गया बैरियर।
गिलौला (श्रावस्ती)। जेठ मास मंगलवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर मेले में दुकान लगाने के लिए व्यापारी ट्रैक्टर-ट्राॅली व पिकअप आदि से टेंट आदि का सामान लादकर दरगाह मेला पहुंचना चाहते हैं। बहराइच प्रशासन की ओर से दरगाह मेला लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।
ऐसे में जायरीन व दुकानदार बहराइच दरगाह न पहुंचें इसके लिए गिलौला में बौद्ध परिपथ स्थित तिलकपुर मोड़ व नहर के मध्य गिलौला पुलिस की ओर से बैरियर लगाया गया है। यहां थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा मातहतों के साथ मौजूद रह दरगाह जाने वालों को वापस लौटा रहे हैं। इसके साथ ही जायरीनों व भारत पाकिस्तान में बढ़े तनाव को देखते हुए संदिग्धों की जांच कर रहे हैं।