फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विद्यालय व एक मदरसा पर लगाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बिना मान्यता संचालित विद्यालय व मदरसों के विरुद्ध सोमवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन एक मदरसा व पांच अन्य शिक्षण संस्थाओं पर कार्रवाई हुई। जिनमें ताला बंदी कर उन्हें सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को उप जिलाधिकारी भिनगा चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में छापेमारी की गई।

तहसीलदार राजकुमार पांडेय, नायब तहसीलदार भिनगा राजेश प्रताप सिंह, जिला अल्प संख्यक अधिकारी देवेंद्र कुमार आदि की टीम ने हरिहरपुररानी क्षेत्र में बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों में छापेमारी की।

टीम ने जयगुरुदेव पब्लिक स्कूल खैरीकला, कृष्णानन्द शिक्षण संस्थान खैरीकला, विवेकानंद प्राथमिक विद्यालय खलवा बाजार, न्यू स्टार पब्लिक स्कूल सत्तीचौरा, समर्थ विद्यापीठ लबेदपुर व मदरसा अरबिया दारुल कुरान जैद फाउंडेशन पब्लिक स्कूल मछली मंडी भिनगा को बंद कराया। यह सभी बगैर मान्यता संचालित किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें