फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साइबर ठगों से वापस दिलवाए 80 हजार रुपये

Mon, 06 Oct 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। साइबर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भिनगा निवासी बाबूराम यादव के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.09 लाख रुपये उड़ा लिए थे। बाबूराम की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान रविवार को 80 हजार रुपये इनके बैंक खाते में वापस करवा दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11,005 रुपये पूर्व में वापस करवाए जा चुके हैं। बताते चलें कि कि बाबूराम यादव को फोन कर ठगों ने खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट व मुंबई साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताया था।

साथ ही बाबूराम पर मुंबई, कर्नाटक और पंजाब में बैंक अकाउंट खोलकर हवाला के रुपयों के लेनदेन का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने का दबाव बनाया था। बरामदगी टीम में प्रभारी संतोष कुमार, सिपाही सुनील कुमार वर्मा, रमेश सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, अंकित कुमार पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें