फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तराई में ड्रोन से कीटनाशक छिड़कने का बढ़ रहा चलन

Mon, 06 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 इकौना के महदेईया में ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव करते किसान। -संवाद
विज्ञापन
वीरपुर (श्रावस्ती)। फसलों की अच्छी पैदावार के लिए तराई के किसान भी अब तकनीकी के साथ कदम-ताल करते नजर आ रहे है। इकौना के वीरपुर क्षेत्र मेंं रविवार को एक किसान ड्रोन से खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करता नजर आया।
विज्ञापन


वीरपुर क्षेत्र के किसान राजबहादुर मिश्रा ने अपनी गन्ने की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए ड्रोन विधि का सहारा लिया। वह बताते हैं कि इससे खेत के अंदर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। ड्रोन से मात्र 10 से 15 मिनट में ही एक एकड़ फसल में छिड़काव पूरा हो जाता है।

इफ्को किसान सेवा केंद्र के यासिर खान बताते हैं कि जिले में अब तक मात्र एक ड्रोन ही उपलब्ध है। इस ड्रोन के माध्यम से एक बार में 10 लीटर दवा का छिड़काव किया जा सकता है। कृषि उपनिदेशक सुरेंद्र चंद्र चौधरी ने बताया कि नैनो यूरिया हो या फिर कीटनाशक हर तरह के घोल का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से किसान कर सकते हैं। हालांकि विभाग के पास यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें