फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में आईं 72 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 72 मामले आए। जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जबकि शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गईं हैं।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी टीके शिबु ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। साथ ही उनकी समस्याओं का समय सीमा में निस्तारण किया जाए।
भूमि विवादों को राजस्व व पुलिस टीम मौके पर जाकर बिना पक्षपात के निस्तारण करें। सभी लेखपाल अपनी डायरी बनाएं, जिसे प्रतिदिन अपडेट करें। डायरी में कार्यों का लेखा-जोखा भी रखें। जिससे फरियादियों को भागदौड़ न करनी पड़े। डीएम ने सभी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक निगरानी रखें।
विज्ञापन

किसानों को धान काटने के बाद पराली न जलाने के लिए प्रेरित करें। खेतों में धान की पराली जलाने से उर्वरक क्षमता कम हो जाती है। साथ ही किसानों को नुकसान भी होता है। यदि कोई किसान इसका उल्लंघन करे तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।
एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने व उसकी गहन जांच कर समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह मौजूद रहे। इसके बाद डीएम व एसपी ने सोनवा थाने जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
वहीं भिनगा व सिरसिया में एएसपी बीसी दुबे, तहसीलदार राजकुमार पांडेय व नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही अन्य थानों में सीओ व थाना प्रभारी ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराया। इस दौरान जिलेभर में कुल 72 मामले आए। जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जबकि शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें