फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया से भिनगा आ रहे बाइक सवार युवक की बुधवार को रेंजरी के निकट एक अन्य मोटर साइकिल सवार से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

सिरसिया बाजार निवासी आशीष कुमार गुप्ता (23) पुत्र भाष्कर गुप्ता बुधवार को किसी काम से बाइक लेकर भिनगा जा रहा था।

जैसे ही आशीष सिरसिया भिनगा मार्ग पर स्थित वन कार्यालय बैरियर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे बलरामपुर के थाना हरैया अंतर्गत ग्राम वरसइया निवासी कौशल (35) पुत्र राम प्रकाश की बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

इसमें दोनों मोटर साइकिल सवार घायल हो गए। वनकर्मियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां से आशीष को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें