फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेने भी नहीं आ रहे शिक्षक, जांच में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। ब्लॉक संसाधन केंद्र इकौना में शिक्षकों को पांच दिवसीय कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसमें भी शिक्षक अनुपस्थित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसका खुलासा शनिवार को डीएम के निरीक्षण में हुआ। प्रशिक्षण के दौरान चार शिक्षक नदारद मिले। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की शैक्षिक संप्राप्ति वृद्धि के लिए बीआरसी इकौना में पांच दिवसीय कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इसका शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण स्थल पर चार शिक्षक नदारद मिले। यहां 80 के सापेक्ष 76 शिक्षक ही मौजूद थे।
विज्ञापन


डीएम ने कहाकि शासन की मंशा है कि प्राथमिक स्कूलों के जो बच्चे अपनी कक्षा के अनुरूप पढ़ व लिख नहीं पाते हैं, उन्हें हर हाल में उसके योग्य बनाया जाए।

शासन की तरफ से शिक्षा कायाकल्प नामक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक इस जानकारी को अपने अपने विद्यालय में बच्चों पर उतारें और सरकार की सब पढे़ सब बढे़ की मंशा को साकार करें।

इसके बाद डीएम ने इकौना में निर्माण के लिए प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र स्थल का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र भवन के लिए जमीन कम होने पर डीएम ने प्रस्तावित स्थल के बगल एक और जर्जर आवास को गिराने का निर्देश दिया।

इसके बाद उन्होंने ब्लॉक परिसर का जायजा लिया। जहां व्याप्त गंदगी देख डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। यही नहीं डीएम ने इकौना क्षेत्र में ही मौजूद सीडीओ अवनीश राय को फोन से ब्लॉक परिसर की सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

डीएम के जाने के बाद मौके पर पहुंचे सीडीओ ने परिसर का निरीक्षण कर रोस्टर के अनुरूप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला स्वच्छता प्रभारी डॉ. आरके त्रिपाठी व बीडीओ राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें