फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मौसम का पारा तराई में घट बढ़ रहा है, इसके साथ ही चलने वाली तेज बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


दिन में बादलों की लुकाछिपी व रात में कोहरे के कारण मौसम का मिजाज और खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तराई में रहने वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

विगत एक सप्ताह से चल रही बर्फीली हवा के कारण लोग ठंड से कांप रहे हैं। बादलों की लुकाछिपी के कारण शनिवार को मौसम का पारा घट कर 4.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन


इसके कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई है। लगातार बढ़ रही गलन के कारण लोग सुबह शाम घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापने को विवश हैं।

इन सबसे बेपरवाह तहसील प्रशासन की ओर से अब तक समुचित स्थानों पर न तो अलाव जलवाया गया है और न ही सभी पात्रों को कंबल का वितरण ही किया गया है।

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी अब तक कंबल वितरण के लिए कदम नहीं बढ़ाया है। जनप्रतिनिधि तहसील प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबलों को बांट कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं।

फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के सीनियर रिसर्च असिस्टेंट डॉ. विनोद ने बताया कि रात में कोहरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही तापमान और गिरने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। इस बारे में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि जिले में पैसे की कोई कमी नहीं है। यदि कहीं अलाव जलवाने में आना कानी की जा रही है, तो संबंधित लेखपालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें