फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित हो पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। अकार गांव निवासी एक युवक शनिवार को ट्रैक्टर लेकर पंपिंग सेट उठाने अपनी बहन के घर बनगई जा रहा था। गांव के निकट नहर पटरी के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया।
विज्ञापन


उसके नीचे दबने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने मल्हीपुर पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर कला के मजरा अकार निवासी सर्वेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू (28) की बहन का विवाह थाना क्षेत्र के बनगई गांव में हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सर्वेश अपना ट्रैक्टर लेकर पंपिंग सेट उठाने के लिए बहन के घर बनगई जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर नहर की पटरी के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया।

उसके नीचे दबने से सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व राहगीरों की सुचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की मदद से सर्वेश को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला।

उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान सर्वेश की मौत हो गई। घटना की सूचना परिवारीजनों ने मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर वकील पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। हल्का दरोगा को भेज कर इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें