फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में निपटे 28 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 456 के सापेक्ष मात्र 28 मामलों का ही मौके पर निपटारा हुआ।
विज्ञापन


लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण न होने पर डीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की।

जहां कुल 267 शिकायतें आई। इनमें से पंद्रह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं विगत तहसील दिवस में आई शिकायतों में से जिला खाद्य विपण अधिकारी 01, जिला गन्नाधिकारी बलरामपुर 02, अधीक्षक सीएचसी इकौना 01, प्रभारी निरीक्षक गिलौला 02, प्रभारी निरीक्षक इकौना 08, राजस्व निरीक्षक इकौना 03, राजस्व निरीक्षक सेमरी तरहर 11, राजस्व निरीक्षक गिलौला 03, राजस्व निरीक्षक टडवा महंथ 03 तथा बीडीओ गिलौला की एक शिकायत का निपटारा न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों का निपटारा कराने के निर्देश दिया। वहीं भिनगा तहसील में कुल 128 शिकायतें आई।

जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। जमुनहा में 61 के सापेक्ष 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

इस दौरान इकौना में एएसपी पीराम, विधायक राम फेरन पांडेय, सीडीओ अवनीश राय, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ. वीके सिंह, एसडीएम इकौना सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें