फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व ड्रग इंस्पेक्टर को देख अप्रशिक्षित चिकित्सक की बिगड़ी हालत, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम व ड्रग इंस्पेक्टर को देख झोलाछाप को हार्टअटैक
विज्ञापन

श्रावस्ती। जिले में झोलाछाप डॉक्टर व अवैध मेडिकल स्टोरों पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को एसडीएम भिनगा ने औषधि निरीक्षक के साथ बघौड़ा में छापेमारी की। इस दौरान एक झोलाछाप को दिल का दौरा पड़ गया। उसे बहराइच अस्पताल रेफर किया गया।
जिले में अप्रशिक्षित चिकित्सकों का जाल फैला हुआ है। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों पर सोमवार शाम एसडीएम भिनगा सौरभ दुबे ने औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद के साथ सिरसिया थाना क्षेत्र के बघौड़ा बाजार में छापेमारी की। जहां एक मेडिकल स्टोर पर झोलाछाप आकाश की ओर से मरीज को ड्रिप चढ़ाया जा रहा था। जैसे ही एसडीएम व ड्रग इंस्पेक्टर ने उससे पूछताछ की तो उसे दिल का दौरा पड़ गया। एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईद से पूर्व मिले शिक्षकों का वेतन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष यज्ञराम पाल के नेतृत्व में मंगलवार को डीएम दीपक मीणा से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर 25 जून ईद से पूर्व शिक्षकों का वेतन देने की मांग की है। इस मौके पर मुनव्वर मिर्जा, अशोक कुमार पाठक, ओम प्रकाश वर्मा, संतोष कुमार सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें