तथागत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान करते एडीएम।-
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में नौ दिवसीय नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के 35 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र व प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 35 लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व एडीएम न्यायिक अशोक कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। इस दौरान ग्राम विकास विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाया गया। इस मौके पर एसडीएम प्रवीण यादव, ईओ भिनगा डाॅ. अनीता शुक्ला सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।