श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम नत्थापुरवा निवासी अमित (8) शनिवार को छत पर पतंग उड़ाते हुए असंतुलित होकर नीचे गिर गया था। घायल बालक को चिकित्सकों ने सीएचसी इकौना से मेडिकल काॅलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया था। वहीं हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सोमवार को मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया था। मेडिकल काॅलेज लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार रात बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।