फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 68 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

Thu, 04 Dec 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल प्रदान करते डीएम व विधायक प्रतिनि​धि। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। आशा-एएनएम केंद्र में बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय व डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने 68 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बचपन डे-केयर सेंटर में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान 36 दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग, 10 दिव्यांगों को मोटराइज्ड साइकिल, 15 दिव्यांगों को कान की मशीन, पांच दिव्यांगों को वाकिंग स्टिक, दो दिव्यांगों को ब्रेल किट का वितरण किया गया।

डीएम ने कहा कि दिव्यांगों को विशेष सम्मान सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। इससे दिव्यांगों में आत्मविश्वास का संचार हुआ है, जिसका परिणाम यह है कि हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कोई कमजोरी नही है। थोड़ी सी सहायता मिलने पर दिव्यांगजन असाधारण कार्य भी कर सकते हैं। हमें सदैव दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए, जिससे वे भी अपने जीवन में नई उंचाइयों को प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पीडी अश्वनी कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजीत कुमार व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें