फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 34-0 से जीत, 62वीं वाहिनी भिनगा फाइनल में

Thu, 11 Sep 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
फुटबॉल मैच में गोल करने का प्रयास करते ​खिलाड़ी। - स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा के छात्रपति शिवाजी मैदान में जारी अंतरवाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को 62वीं वाहिनी भिनगा व 70वीं वाहिनी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में 62वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 70वीं वाहिनी की टीम को 34-0 से रौंद डाला।
विज्ञापन


दोनों टीमों की ओर से शुरू से ही मुकाबला एकतरफा रहा। 62वीं वाहिनी के खिलाड़ी गोल पर गोल करते रहे और 70वीं वाहिनी के खिलाड़ी बस बचाव करते नजर आए। 62वीं वाहिनी की ओर से आरक्षी विश्वजीत ने अकेले 18 गोल दाग दिए।

62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने सभी खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि 62वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकजुटता और जज्बे के साथ खेलते हुए बड़ी जीत हासिल की है। 70वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह केवल खेल की जीत नहीं, बल्कि हमारे बल की टीम भावना और परिश्रम की मिसाल भी है। इस दौरान उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा व सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें