फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 397 ग्राम, 54 न्याय पंचायत व 100 कलस्टर ग्राम संभाल रहे 62 सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गांव में विकास की रफ्तार कुंद है। सचिवों की कमी के कारण गांव के विकास को गति नहीं मिल पा रही है। विभाग एक सचिव को छह से सात गांव की जिम्मेदारी सौंप कर चहुंमुखी विकास का दावा कर रहा है।तीन तहसील, पांच विकास खंड वाले इस जिले में 397 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिनमें 54 न्याय पंचायत व 100 कलस्टर ग्राम शामिल हैं। इन गांवों को सुविधा संपन्न बनाने व चहुंमुखी विकास की जिम्मेदारी निभाने वाले ग्राम सचिव के ज्यादातर पद रिक्त हैं। जिले में 22 ग्राम पंचायत अधिकारी व 40 ग्राम विकास अधिकारी की ही तैनाती है। ऐसे में औसतन एक न्याय पंचायत में भी एक सचिव नहीं है। एक सचिव के भरोसे छह से सात ग्राम पंचायतों में विकास का रथ चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सचिव सप्ताह में एक दिन भी गांव नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे गांव में विकास की रफ्तार काफी सुस्त। इस समस्या का समाधान कब होगा, जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बता पाने में असमर्थता जता रहे हैं। इस बारे में डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि सचिवों के कमी पूरा करने के लिए कई बार निदेशालय को पत्र लिखा जा चुका है। जो भी होना होगा वह निदेशालय स्तर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें