श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को राजकीय पशु चिकित्सालय भिनगा में महिला पशु पालकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रभारी संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने महिला पशु पालकों को गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी आदि केे पालन में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
महिला पशु पालकों को सफाई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने गाय भैंस का दुग्ध दोहन, डेयरी व्यवसाय व मुर्गी पालन के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस दौरान पशु चिकित्सकों ने पशुओं का उपचार व टीकाकरण कर उन्हें कृमि नाशक दवाओं का वितरण किया। इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. योगेंद्र कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी लोकेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।